Mar 28, 2011

दुर्ग अधिवक्ता संघ चुनाव परिणाम : राजीव बने अध्‍यक्ष

दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ (छत्‍तीसगढ़) के द्विवार्षिक कार्यकाल वाले प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में राजीव पांडेय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नीता जैन को कड़े मुकाबले में ९६ मतों से हराकर जीत हासिल की। तीसरी बार अध्यक्ष बने श्री पांडेय ने कुल १०७३ मतों में से ४३३ मत प्राप्त किए। पराजित नीता जैन को ३३७ मत मिले। वहीं अध्यक्ष पद के तीसरे प्रत्याशी गिरीशचंद शर्मा को मात्र ५९ मत मिला।

उपाध्यक्ष पद पर ललित कुमार जोशी व महिला आरक्षित उपाध्यक्ष पद पर श्यामला चौधरी विजयी रही। चेतन चंद्राकर ने सचिव और मनोज मिश्रा ने सहसचिव पद पर एकतरफा जीत दर्ज की है। कोषाध्यक्ष पद पर अनिल जायसवाल ने अपने प्रतिद्वंदियों को बड़े अंतर से हराया। संगीता गुप्ता ग्रंथपाल सचिव बनी। सबसे ज्यादा कसमकश सांस्कृतिक व क्रीड़ा सचिव पद के लिए रहा। इस पद पर गौरी चक्रवर्ती ने मो. सारिक अहमद को मात्र ७ मतों से हराया। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए ऋषिकांत तिवारी, विजय कसार, सोहन लाल चंद्रपक्षी, अमर जैन और अरशद खान निर्वाचित हुए है। ऋषिकांत तिवारी ने इस चुनाव में पूरे प्रत्याशियों में से सर्वाधिक मत बटोरने में सफल रहे। श्री तिवारी ने कुल ७७० मत लिए जो कुल मतदान का ७३ प्रतिशत है। महिला आरक्षित कार्यकारिणी सदस्य के एक पद पर साहिबा खान पहले ही निर्विरोध घोषित हो चुकी है। चुनाव के अंतिम परिणाम की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी सुशीलचंद्र त्रिपाठी शनिवार की रात १.३० बजे की। उनके बाद न्यायालय परिसर में जश्न का माहौल रहा। यहां फटाके फोड़कर खुशियां मनाई गई और विजयी प्रत्याशियों को रंग गुलाल से स्वागत किया गया। कार्यकारिणी सदस्य पद पर सर्वाधिक मत हासिल करने वाले ऋषिकांत तिवारी इसके पहले अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष व सहसचिव भी रह चुके हैं। शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए न्यायालय परिसर स्थित ग्रंथालय भवन में मतदान हुए। कुल १२७४ मतदाता वाले चुनाव में १०७३ मतदाताओं ने मतदान किया था। मतदान के बाद शाम ६ बजे मतों की गणना शुरू हुई थी। प्रारंभिक तीन बूथों की गणना एक सचिव, सहसचिव व कार्यकारिणी सदस्य पद को छोड़कर शेष प्रत्याशियों के बीच एक-एक मतों के लिए टसल थी। लेकिन चौथे व पांचवे बूथों की गिनती के बाद जीत-हार की तस्वीर स्पष्ट हुई। अंतिम दो बूथों में सीनियर अधिवक्ताओं के मत थे, जो चुनाव में निर्णायक साबित हुए। अंतिम दो बूथों की गणना के पूर्व अध्यक्ष पद पर राजीव पांडेय व नीता जैन के बीच एक-एक वोट के लिए संघर्ष था। वहीं उपाध्यक्ष पद पर पं. अजय मिश्रा, सांस्कृतिक व क्रीड़ा सचिव पद पर कृष्णराज चंदेल आगे चल रहे थे लेकिन गणना के बाद बाजी पलट गई और नीता जैन, पं. अजय मिश्रा, कृष्णराज चंदेल को पराजय का सामना करना पड़ा।

My Blog List