Showing posts with label लोक अदालत. Show all posts
Showing posts with label लोक अदालत. Show all posts

Apr 12, 2010

श्रम लोक अदालत ने किया कंपनी पर तेरह हजार का जुर्माना

छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर क्षेत्र में श्रम नियमों का उल्लंघन करती पाई गई किरंदुल की एक कंपनी मेसर्स अंकिता कंस्ट्रक्शन पर जगदलपुर श्रम लोक अदालत ने तेरह हजार रुपए का जुर्माना किया। यह राशि नहीं पटाने पर कंपनी के प्रोपराइटर को एक माह की कैद भुगतनी होगी।

रविवार को जगदलपुर श्रम न्यायालय में इस पर फैसला हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक सात जनवरी ०८ को केंद्र के लेबर एनफोर्समेंट आफिसर ने किरंदुल में अंकिता कंस्ट्रक्शन के काम का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां वेजेस(माइंस) रुल्स का उल्लंघन होते पाया। यहां मजदूरी की दर नहीं दर्शाई गई थी। कितनी मजदूरी दी जाएगी इस बारे में कोई इंद्राज रजिस्टर में नहीं था। कितने दिन/दिनों की मजदूरी देना है, इसका भी उल्लेख नहीं था। स्थल पर नियम-कायदों को नहीं लिखा गया था। उपस्थिति पंजी संधारित नहीं की गई थी। स्थल में काम करने वाले लोगों की सूची नहीं थी। मजदूरों को मेजरमेंट स्लिप नहीं दी गई थी। वेजेस रुल्स के तहत कंपनी को पंद्रह दिनों में जवाब देने कारण बताओ नोटिस दी गई थी। इसका जवाब कंपनी ने नहीं दिया।

Mar 24, 2010

वृहद लोक अदालत में ८७ प्रकरणों का निराकरण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग (छ.ग.) के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार पंडा के निर्देशानुसार २१ मार्च को जिला न्यायालय दुर्ग में वृहद लोक अदालत आयोजित की गई। इस लोक अदालत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार पंडा के अदालत में १ क्लेम, २ सिविल, द्वादश अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती कांता मार्टिन के अदालत में ५ क्लेम व ३ सिविल, सप्तम अपर जिला न्यायाधीश राजेंद्र प्रधान के अदालत में ९ क्लेम, १ सिविल प्रकरण निपटाए गए।
अष्ठम अपर जिला सत्र न्यायाधीश आर.एल. कुर्रे के अदालत में १० क्लेम, एकादश अपर सत्र न्यायाधीश पी.एस. पैकरा के अदालत में ६ क्लेम, नवम अपर जिला न्यायाधीश वी.के. एक्का के अदालत में २ क्लेम, २ सिविल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार नायडू के अदालत में १० अपराधिक, संतोष ठाकुर जेएमएफसी के अदालत में १ अपराधिक, श्रीमती नीरू सिंह बगेल जेएमएफसी के अदालत में ४ अपराधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी तरह अभिषेक शर्मा जेएमएफसी के अदालत में २, एल.पी.एस. बघेल जेएमएफसी के अदालत में ६, छाया सिंह बघेल जेएमएफसी के अदालत में १, श्रीमती ममता शुक्ला जेएमएफसी के अदलात में ४, श्रीमती सुषमा लकड़ा जेएमएफसी की अदालत में ३ अपराधिक, रश्मि मंडावी जेएमएफसी के अदालत में २, जितेंद्र कुमार ठाकुर जेएमएफसी के अदालत में २, जितेंद्र कुमार ठाकुर जेएमएफसी के अदालत में २ सिविल, १ अपराधिक तथा डी.के. तिवारी प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय दुर्ग के अदालत में १ वैवाहिक प्रकरण निपटाए गए। इस वृहद लोक अदालत में कुल ३३ क्लेम कुल मुआवजा राशि ३० लाख ४३ हजार रुपए, सिविल प्रकरण कुल १०, इसी प्रकार अपराधिक ४३, वैवाहिक १ प्रकरण का निराकरण किया गया।

My Blog List