Showing posts with label राजीव पाण्‍डेय. Show all posts
Showing posts with label राजीव पाण्‍डेय. Show all posts

Apr 16, 2011

जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ

छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को शुक्रवार को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर स्टेट बार कौंसिल के सहयोग से बार ग्रंथालय में ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया गया। मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री हेमचंद यादव ने संघ को हर संभव मदद करने की बात कही। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव पाण्‍डेय की मांग पर अपनी निधि से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ए.के. पंडा ने की, उन्‍होंनें अधिवक्ताओं की मांग पर न्यायालय की नई बिल्डिंग के निर्माण के बाद पुरानी बिल्डिंग में एक कमरा संघ को देने की बात कही। विशेष अतिथि संसदीय सचिव विजय बघेल ने जेलों में विचाराधीन बंदियों की बढ़ती तादाद का जिक्र किया। कार्यक्रम में संघ के पूर्व अध्यक्ष गिरीशचंद्र शर्मा, सुदर्शन महलवार, पंडित अजय मिश्रा, रविशंकर सिंह, मनोज मिश्रा, तिरोहित चौहान, अजय शर्मा समेत न्यायालय के न्यायाधीश व बड़ी संख्या में सिनयिर और जूनियर अधिवक्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शकील अहमद (मार्शल) व हरेंद्र उमरे ने किया। आभार प्रदर्शन ऋषिकांत तिवारी ने किया।

इन्होंने ली शपथ :- अध्यक्ष राजीव पाण्‍डेय, उपाध्यक्ष ललित कुमार जोशी, श्यामला चौधरी, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, सचिव चेतन चंद्राकर, सह सचिव मनोज मित्रा, ग्रंथालय सचिव संगीता गुप्ता, क्रीडा एवं सांस्कृतिक सचिव गौरी चक्रवर्ती व कार्यकारिणी सदस्य विजय कसार, ऋषिकांत तिवारी, सोहनलाल चंद्रपक्षी, मो. अरशद खान, अमर जैन व सबीहा खान। संघ के कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव पहली बार मतदान से हुआ है। इस चुनाव में कार्यकारिणी सदस्‍य ऋषिकांत तिवारी निर्वाचित सभी पदाधिकारियों से अधिक मतों से विजयी हुए हैं जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। 
ई-लाईब्रेरी के उद्घाटन के बाद ग्रंथालय सचिव संगीता गुप्ता एवं पं.अजय मिश्रा
शपथ ग्रहण में साक्षी के तौर पर श्री कृष्‍ण जी भी साथ थे.
नई टीम को जूनियर कौंसिल संजीव तिवारी की शुभकामनांए

My Blog List