Showing posts with label तबादला सूची. Show all posts
Showing posts with label तबादला सूची. Show all posts

Apr 4, 2011

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिला न्यायालयों में पदस्थ 28 न्यायाधीशों की तबादला सूची जारी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट रजिस्ट्रार द्वारा रविवार 3 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिला न्यायालयों में पदस्थ 28 न्यायाधीशों की तबादला सूची जारी की गई है। जारी तबादला सूची के अनुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश दंतेवाड़ा अशोक कुमार गोयल का रजिस्ट्रार छत्तीसगढ़ माध्यस्थता अधिकरण रायपुर, प्रथम अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रायपुर आनंद कुमार बेक का जिला एवं सत्र न्यायाधीश दंतेवाड़ा, प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग राधा कृष्ण अग्रवाल का विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम दुर्ग, पंचम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग अशोक कुमार साहू का प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत रायपुर श्रीमती मीनाक्षी गोंडाले का प्रथम अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रायपुर, नवनियुक्त न्यायिक अधिकारी सिराजुद्दीन कुरैशी का पंचम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग, नवनियुक्त न्यायिक अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा पचौरी का षष्टम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर, नवनियुक्त न्यायिक अधिकारी आलोक कुमार का स्थानांतरण अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर ।

इसी तरह नवनियुक्त न्यायिक अधिकारी योगेश पारीक का स्थानांतरण द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलौदा बाजार, नवनियुक्त न्यायिक अधिकारी उत्तरा कुमार कश्यप का षष्टम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर, नवनियुक्त न्यायिक अधिकारी गोविंद नारायण जांगड़े का अतिरिक्त जिल एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर । वहीं नवनियुक्त न्यायिक अधिकारी बृजेन्द्र कुमार शास्त्री का षष्टम अतिरक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजनांदगांव ब्लेसियस टोप्पो का अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत रायपुर। प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धमतरी श्रीमती अनिता डहरिया का अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दंतेवाड़ा, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दंतेवाड़ा अनेस्तस टोप्पो का अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर कुनकुरी, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कांकेर श्रीमती नीता यादव का द्वतीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर । इसी तरह प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दुर्ग मनीष कुमार नायडू का अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांकेर, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जांजगीर चांपा अब्दुल जाहिद कुरैशी का प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलौदा बाजार, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जगदलपुर वीरेन्द्र कुमार चाणक्य का प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एवं मुख्य न्यायिक दंडाकारी दंतेवाड़ा। प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जगदलपुर श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे का व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कांकेर, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कवर्धा चंद्र कुमार अजगल्ले का प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजनांदगांव, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बैकुंठपुर जनता राम बंजारे का प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धमतरी, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंबिकापुर कार्तिकराम का प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जगदलपुर, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बेमेतरा श्रीमती धनेश्वरी सिदार का प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कवर्धा, षष्टम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रायपुर रोहित सिंह तंवर का प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बैकुंठपुर, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सूरजपुर जितेन्द्र कुमार का स्थानांतरण प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दुर्ग किया गया है। वहीं प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी खैरागढ़ मनीष कुमार ठाकुर का प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंबिकापुर, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 कोरबा कुमारी सरोज नंद दास का स्‍थानांतरण प्रथम व्‍यवहार न्‍यायाधीश वर्ग 1 एवं मुख्‍य दण्‍डाधिकारी जांजगीर-चांपा के पद पर किया गया है।

My Blog List